शॉट पुट/ गोला फेंकना shot put technique


शॉट पुट खेल ट्रेक एंड फील्ड के अंतर्गत आता है। यह एकल खेल होता है। इस खेल में एक भारी लोहे के गोले को 2.135 मीटर (7 फ़ीट ) व्यास में एक सर्कल में से फेंका जाता है। शॉट को हाथ से धक्का देकर दूर तक फेकना होता है, जो इसे सबसे दूर फेंकता है वह जीत जाता है।

शॉट का आकार व वजन size and weight of shot
शॉट लोहे का गोला होता है, जो की लोहे की ठोस गेंद होता है। इसका वजन व साईज महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग होता है।
  • पुरुषों के लिए शॉट का वजन 7.26 किलोग्राम (16 पाउंड) और व्यास 110-130 मिमी (4.3-5.1 इंच) होता है। 
  • महिलाओं के लिए शॉट का वजन 4 किग्रा (8.82 पाउंड) और व्यास 95-110 मिमी (3.7- 4.3 इंच) होता है।
गोले की ग्रिप या पकड़ shot grip
शॉट को हथेली के बीच में रखकर उंगलियों व् अंगूठे से कसकर पकड़ा जाता है। 


शॉटपुट को शॉट थ्रो क्यों नहीं कहते है 
इस खेल में गोले को हाथ घुमाकर नहीं फेंक सकते है। केवल गोले को धकेला जाता है। इसलिए इस खेल को शॉट थ्रो की जगह शॉटपुट कहा जाता है

गोला कैसे फेंके shot put technique
सबसे पहले शॉट को हाथ में पकड़कर उसे कंधे की हड्डी जिसे कॉलर बोन भी कहते है, पर टिकाया जाता है। उसके बाद शॉट को कॉलर बोन पर रखे हुए ही हमारे शरीर को गति देते हुए हाथ को सीधा करते हुए शॉट को धक्का देना है। शॉट को हमारे शरीर, कॉलर बोन, हाथ व कलाई से गति देते है। ध्यान रहे गोला फेंकते समय हमारा पैर लाइन से बाहर नहीं आना चाहिए।  

शॉट पुट तकनीक हिंदी भाषा में वीडियो  shot put technique in hindi


शॉट पुट तकनीक अंग्रेजी भाषा में वीडियो shot put technique in english


शॉटपुट वर्ल्ड रिकॉर्ड 


शॉटपुट वर्ल्ड चैम्पियनशिप वीडियो shot put world championship 


महिलाओं का शॉट पुट women's shot put





फाउल foul in shot put 
यदि खिलाडी का पैर शॉटपुट करने के समय सर्कल लाइन के बाहर रखा जाता है, तो यह फाउल माना जाएगा।
खिलाडी को शॉटपुट करने के बाद सेंटर लाइन के पीछे से बाहर निकलना होगा, आगे से बाहर निकलने पर फ़ाउल हो जायेगा। 

फाइनल डिसिजन
प्रत्येक एथलीट को तीन बार शॉटपुट करने का मौका दिया जाता है। तीनो बार में से जिस बार शॉट सबसे अधिक दूर तक जायेगा उसी के अंक गिने जायेंगे। 


दोस्तों बहुत जल्दी इस लेख में और अधिक जानकारी जोड़ी जाएगी। यदि इस लेख के बारे में आपको और अधिक जानकारी है, तो हमें कमेंट में जरूर बताये। और कुछ कमी या गलती हो तो वह भी बताये। आप हमसे ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। हम आपके सभी सवालों के जवाब जरूर देंगे। 
धन्यवाद