डिस्कस थ्रो discus throw technique
डिस्कस थ्रो खेल ट्रेक एंड फील्ड के अंतर्गत आता है। यह एकल खेल होता है। इस खेल में डिस्कस को 2.5 मीटर व्यास में एक सर्कल में से फेंका जाता है, जो इसे सबसे दूर फेंकता है वह जीत जाता है। डिस्कस कैसे फेंका जाए, इस बारे में कोई नियम नहीं हैं।

डिस्कस का आकार व वजन size and weight of discus

डिस्कस लकड़ी, रबर या फेब्रिक प्लास्टिक की गोलाकार वस्तु होती है। जिसका आकर किसी मोटी प्लेट की तरह होता है। जिसका बीच का भाग मोटा होता है।

  • पुरुष वर्ग के लिए डिस्कस का व्यास २२ सेंटीमीटर (८. ७ इंच) एवं भार २ किलो (4.4 lb) होता है।
  • महिला एवं जूनियर के लिए डिस्कस का व्यास १८ सेंटीमीटर (७. १ इंच) एवं भार १ किलो (२.२ lb) होता है।
डिस्कस की ग्रिप या पकड़ grip of discus



डिस्कस को हाथ की हथेली पर रखकर उंगलियों की पोर एवं कलाई बीच में दबाकर पकड़ा जाता है।

डिस्कस फेंकना discus throw technique

एथलीट 2.5 मीटर व्यास के थ्रोइंग सर्कल में जिस तरफ डिस्कस फेंकना है उसके विपरीत ओर मुंह करके खड़े होता है, फिर डिस्कस को गति देने के लिए जिस हाथ में डिस्कस पकड़ी है, उस हाथ को पूरा फैलाकर अपने आप को चारों ओर तेजी से घुमाता है और अंत में डिस्कस को हवा में फेंकता है। डिस्कस को इस प्रकार से छोड़ा जाता है, की अंगूठे के पास वाली ऊँगली की ग्रिप से गोल घूमते हुए हवा में जाए। 

डिस्कस थ्रो हिंदी भाषा में वीडियो discus throw technique video in hindi


डिस्कस थ्रो अंग्रेजी भाषा में वीडियो discus throw technique video in english





वर्ल्ड चैम्पियनशिप वीडियो 


रॉबर्ट हार्टिंग - दुनिया में सर्वश्रेष्ठ डिस्कस थ्रोअर


महिलाओं का डिस्कस थ्रो women's discus throw



फाउल (गलत थ्रो) foul in discus throw in hindi

यदि खिलाडी का पैर डिस्कस थ्रो करने के समय २.५ मीटर सर्कल लाइन के बाहर रखा जाता है, तो यह फाउल माना जायेगा। 

फाइनल डिसिजन 

प्रत्येक एथलीट को तीन बार डिस्कस फेंकने का मौका दिया जाता है। तीनो बार में से जिस बार डिस्कस सबसे अधिक दूर तक जायेगी वह अंक फायनल होंगे।