What is track and field events

ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताएं सबसे पुराने एथलेटिक प्रतियोगिताओं में से हैं। 776 ईसा पूर्व में, प्राचीन ग्रीस में पहले ओलंपिक खेलों में, केवल एक खेल था - कुश्ती। धीरे-धीरे, भाला फेंक, लंबी कूद और अन्य को शामिल किया गया। बाद में इसमें बहुत से खेल जुड़ते गए।

ट्रेक पर दौड़ने वाली प्रतियोगिताएं होती है, और फील्ड में फैकने व कूदने वाली प्रतियोगिताएं होती है।  ट्रेक एवं फील्ड पर होने वाली प्रतियोगिताओं को एथलेटिक्स इवेंट कहते है। 

एथलेटिक्स इवेंट को पांच अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है 

मास्टर्स एथलेटिक्स
सीनियर एथलेटिक्स
युथ एथलेटिक्स
अंडर 23
जूनियर वर्ग (20 वर्ष से कम)

ट्रेक किसे कहते है

आपने कभी किसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को लाइनों के बीच में दौड़ते देखा होगा। ये लाइने ट्रेक पर ही खींची होती है। ट्रैक पर दौड़ने वाली प्रतियोगिताएं होती है। ट्रैक का आकार चार सौ मीटर के राउंड का होता है, इसमें सात लाईने होती है। लाईनो की संख्या आवश्यकतानुसार कम या अधिक कर सकते है।

फील्ड किसे कहते है

फिल्ड एक बड़ा मैदान होता है, जिसमे कूदने व फैकने वाली प्रतियोगिताएं होती है। ट्रैक के बीच वाला भाग होता है, उसमे भी फील्ड की प्रतियोगिताएं हो सकती है। ज्यादातर प्रतियोगिताओं में फील्ड खेलो के लिए ट्रेक के बीच वाले मैदान का उपयोग होता है।

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन के अनुसार, एथलेटिक्स में निम्नलिखित खेल शामिल हैं।

  • ट्रैक इवेंट 
  • रिले दौड़
  • फील्ड इवेंट 
  • रोड रनिंग 
  • पैदल दौड़ 
  • क्रॉस कंट्री 
  • माउंटेन रनिंग

एथलेटिक्स के ये सभी खेल (रिले रेस को छोड़कर) व्यक्तिगत खेल हैं।

List of Track and field events or List of athletic events

ट्रैक पर निम्न प्रतियोगिताएं होती है
  • 100 मीटर दौड़ (100 meter Race)
  • 200 मीटर दौड़ (200 meter Race) 
  • 400 मीटर दौड़ (400 meter Race)
  • 800 मीटर दौड़ (800 meter Race)
  • 1000 मीटर दौड़ (1000 meter Race)
  • 1500 मीटर दौड़ (1500 meter Race)
  • 1 मील लंबी दौड़ (1 mile Race)
  • 2000 मीटर दौड़ (2000 meter Race)
  • 3000 मीटर दौड़ (3000 meter Race)
  • 5000 मीटर दौड़ (5000 meter Race)
  • 10000 मीटर दौड़ (10000 meter Race)
  • बाधा दौड़ (हर्डल रेस) (Hurdle Race)
  • रिले दौड़ (Rile Race)
  • हाफ मैराथन (Half Marathon Race)
  • मैराथन (Marathon Race)
  • पैदल दौड़ (Walk Race)

फील्ड पर निम्न प्रतियोगिताएं होती है
  • डिस्कस थ्रो (discus throw)
  • शॉट पुट (Shot put)
  • लॉन्ग जम्प (Long Jump)
  • हाई जम्प (High Jump)
  • ट्रिपल जम्प (Triple Jump)
  • भाला फेंक (javelin throw)
  • हैमर थ्रो (Hammer throw)
  • पोल वाल्ट (Pole vault)

डिस्कस थ्रो (अधिक जाने)
डिस्कस एक भारी डिस्क होती है।  यह लकड़ी या प्लास्टिक की हो सकती है। इसका वजन लगभग 2 किलो है। 2.5 मीटर व्यास में एक सर्कल में से डिस्कक्स को फेंका जाता है, जो इसे सबसे दूर फेंकता है वह जीत जाता है। डिस्कस कैसे फेंका जाए, इस बारे में कोई नियम नहीं हैं।

शॉट पुट (अधिक जाने)
शॉट पुट में एक भारी लोहे के गोला होता है, जिसे शॉट कहा जाता है (यह एक तोप के गोले जैसा दिखता है)। शॉट का वजन पुरुषों के लिए 7.26kg और महिलाओं के लिए 4kg है। शॉट को हाथ से धक्का देकर दूर तक फेकना होता है, जिसका गोला सबसे दूर तक जाता है, वह जीत जाता है।

लॉन्ग जम्प (अधिक जाने)
इस खेल में दौड़ते हुए एक लकड़ी के बोर्ड से जो की 20 सेमी चौड़ा होता है, उसके ऊपर एक पैर रखकर आगे की बारीक जमीन बजरी या रेत से भरे गड्ढे में छलांग लगाते हैं। जो सबसे दूर तक कूदता है, वह जीत जाता है। लंबी कूद में पांच मुख्य चरण होते हैं। सबसे पहले दृष्टिकोण, दूसरा गति, टेकऑफ़, हवा में पोजीशन और अंत में लैंडिंग।

हाई जम्प (अधिक जाने)
ऊंची छलांग लगाने के लिए, आप एक शॉर्ट रन-अप करते हैं, एक आडी पट्टी पर एक पैर से छलांग लगाते हैं, और एक गद्दे के लैंडिंग क्षेत्र पर गिरते हैं। जो जितना अधिक ऊंचाई को कूदेगा वह जीत जायेगा।

ट्रिपल जम्प (अधिक जाने)
लंबी कूद के समान, कूदना होगा और एक हॉप, एक बाउंड और फिर रेत के गड्ढे में कूदते है। जो सबसे दूर तक कूदता है, वह जीत जाता है।

भाला फेंक (अधिक जाने)
भाला लगभग 2.5 मीटर लंबाई का भाला है। इसे दूर तक फेंकना होता है, जो सबसे अधिक दूर तक फेंकता है, वह जीत जाता है। भाला फेंक भी पुरुषों के डिकैथलॉन और महिलाओं के हेप्टाथलॉन का एक हिस्सा है।

हैमर थ्रो (अधिक जाने)
हथौड़ा थ्रो में एक मजबूत तार से जुड़े हुए लोहे के भारी गोले को घुमाकर फेंका जाता है। जो इस हमर को सबसे दूर तक फेंकता है वह जीत जाता है।

पोल वाल्ट (अधिक जाने)

एथलेटिक्स से सम्बंधित संगठन एवं नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं